हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में सात दिन पहले दंपती से बाइक और नकदी लूटने वाले तीन बदमाश पुलिस व स्वाट टीम ने सोमवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए। दो बाइक पर सवार तीनों बदमाश टांग में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने लूटी गई अपाचे बाइक व एक अन्य बाइक, तीन तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।
एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर को सूचना मिली कि 8 अप्रैल की रात दंपती से लूट करने वाले बदमाश क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जमुनापार पुलिस के साथ स्वाट टीम प्रभारी सोनू सिंह को भेजा। पुलिस ने वृंदावन कट, नए बाईपास पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान दो बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें टोका तो बाइक सवार फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की।
गोली लगने से बाइक सवार तीनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अलीगढ़ के थाना इगलास के काका निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू, बन्ना देवी थाने के गूलर रोड अशोक नगर पार्क के पास निवासी पवन शर्मा, बन्ना देवी थाने के रघुवीरपुरी स्थित श्रीराम धर्मशाला के पास निवासी सनी चौधरी बताया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल की लूट में इगलास थाने के काका निवासी कोमल बघेल शामिल था। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कोर्ट में पेश किया। बाद में तीनों को जेल भेज दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
