हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । मौसम विभाग ने भारी बारिश, मेघ गर्जन एवं वज्रपात की चेतावनी जारी की है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और राज्य मौसम पूर्वानुमान केन्द्र लखनऊ के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 31 जुलाई से 2 अगस्त के मध्य अन्य जनपदों के साथ मथुरा में भारी बारिश, मेघ गर्जन एवं वज्रपात होने की सम्भावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने जान-माल की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपदवासियों को सचेत करते हुए बचाव के आवश्यक उपाय एवं आवश्यक संसाधन जुटाने की अपील की है, जिससे कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना,जन हानि की संभावित क्षति से बचा जा सके। किसानों से भी अपील की है कि इस भारी बारिश, मेघ गर्जन एवं वज्रपात से आपने आप को सुरक्षित करते हुए फसलों/फसल की उपज को भी सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य में वज्रपात की काफी घटनाएं हो रही हैं। पूर्व में आकाशीय बिजली से मथुरा जनपद में भी जनहानि घटित हुई हैं। ऐसे में सभी वज्रपात से बचाव के उपायों का भी अनुपालन किया जाए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
