हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मध्यप्रदेश और राजस्थान में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से बच्चों की माैत के बाद औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने भी कई निरीक्षण किए। उन्होंने अलग-अलग स्थानों से कफ सिरप के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। शासन ने उत्तर प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही सभी औषधि निरीक्षकों को कफ सिरप के नमूने लेने के आदेश दिए थे। साथ ही जानलेवा कफ सिरप बनाने वाले कंपनी के किसी भी उत्पाद का विक्रय मिलने पर उसे तत्काल रोकने के लिए भी कहा था। इसी के तहत सोमवार को औषधि निरीक्षक ने कई मेडिकल स्टोर, जिला अस्पताल और दवा बनाने वाली कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं भी कोल्ड्रिफ कफ सिरप या उस कंपनी से जुड़ी कोई दवा नहीं मिली। उन्होंने जिला अस्पताल से कफ सिरप का एक और ग्लेमसन हेल्थकेयर कंपनी से कफ सिरप के तीन नमूने लिए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि सभी चार नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
