• Thu. Feb 12th, 2026

व्रन्दावन में बांकेबिहारी मन्दिर पहुंचे अखिलेश यादव,मैनपुरी में मिली जीत का डिंपल ने बांके बिहारी पहुंच कर जताया आभार

ByVijay Singhal

Dec 12, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में बांके विहारी मन्दिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। पत्नी डिंपल यादव के साथ वृंदावन पहुंचे अखिलेश ने भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इस दौरान पत्रकारों से रुबरू होते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा को नफरत फ़ैलाने वाली पार्टी बताया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ अचानक रविवार की देर शाम वृंदावन पहुंचे। यहां अखिलेश ने विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर पहुंच कर भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए। इस दौरान अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल ने भगवान बांके बिहारी को 56 भोग की 21 डलिया अर्पित की। बांके बिहारी मंदिर पहुंचे अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने बांके बिहारी मंदिर पहुंच कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी और श्री नाथ गोस्वामी ने उनको पूजा अर्चना कराई। इस दौरान अखिलेश यादव ने भगवान बांके बिहारी के समक्ष 5 दीपक सवा सवा किलो घी के भी जलाए। इसके भगवान बांके बिहारी को माला अर्पित की गई। भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन करने के बाद मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी और श्री नाथ गोस्वामी ने उनको भगवान का प्रसादी अंग वस्त्र भेंट किया। इसके बाद उनको भगवान का प्रसाद अखिलेश यादव और डिंपल यादव को दिया गया। भगवान बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से जब सवाल पूछा गया कि उन्होंने भगवान से क्या मांगा। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि वह जो मांगने आते हैं भगवान बांके बिहारी के सामने पहुंचते ही भूल जाते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि वह बचपन से वृंदावन आ रहे हैं लेकिन तब लोग उनको नहीं पहचानते थे। अब वह आते हैं तो लोग गिनती करते हैं कि कितनी बार आ गए। अखिलेश यादव ने कहा कि इस धरती ने लोगों को जोड़ा, भाजपा नफरत फ़ैलाने वाली पार्टी है। इस धरती ने प्रेम और प्रेम का संदेश दिया है। प्रभु श्री कृष्ण का यही संदेश रहा लोग जुड़े आपस में प्रेम से रहें लेकिन भारतीय जनता पार्टी का रास्ता अलग है वह नफरत कर राजनीति करना चाहती है। वो कुछ लोगों को अमीर बनाना चाहते हैं और सब को गरीब बनाना चाहते हैं। जिस समय वोट चाहिए था चना दे रहे थे,रिफाइंड दे रहे थे ,गेंहू दे रहे थे वोट मिल गया सब साफ कर दिया। मैनपुरी और खतौली में नाराजगी देखी और रामपुर में तो बेइमानी की उन्होंने। अधिकारियों को लगाकर फोर्स लगाकर वोट नहीं पड़ने दिया और जीत गए। समय आता है खराब लोग हमेशा रहे धरती पर। बसपा सुप्रीमो के बयान पर कहा कि वह मायावती जी पर कुछ नहीं कहेंगे। लेकिन बसपा रास्ते से भटक गई है। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के साथ साथ रहने पर कहा कि साथ रहेंगे और आने वाले समय में साथ रहेंगे। उत्तर प्रदेश में जीएसटी के पड़ रहे छापों को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि इन छापों के जरिए व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारियों ने जिस दिन साथ छोड़ दिया उस दिन भाजपा जीरो पर आ जायेगी। निकाय चुनाव को लेकर सपा मुखिया ने कहा कि जहां जहां भाजपा के मेयर हैं वहां वहां डेंगू है जहां नगर पालिका अध्यक्ष हैं वहां गंदगी है। कूड़े का अभी तक कोई निस्तारण नहीं कर पाए। यही यमुना नदी साफ होनी थी सपा ने एक रास्ता निकाला था रिवर फ्रंट का। इन लोगों ने उस पर काम आगे नहीं बढ़ाया। मैनपुरी में मिली जीत पर डिंपल यादव ने कहा कि वह बांके बिहारी जी का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह आभारी हैं,उन्होंने नेताजी का सम्मान किया उनकी जिसकी वजह से बड़ी जीत मिली। डिंपल यादव ने कहा कि डेढ़ वर्ष का समय है एक रोड मैप बनाकर क्षेत्र का विकास करेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.