हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा में मंगलवार को तहसील छाता के कोसीकला नगर पालिका परिषद स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारिरिक दिव्यांगजन संस्थान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से सामाजिक संस्था कल्याणं करोति के तत्वावधान में सैकड़ो दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोकिलावन धाम के महंत प्रेमदास महाराज एवं प्रमुख समाजसेवी कमल किशोर वार्ष्णेय, धर्म प्रकाश अग्रवाल, भाजपा नेता रघुवर सिंह तोमर ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर फूलमाला पहनाकर दीप प्रज्वलन करके किया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद कमल किशोर वार्ष्णेय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर नमन किया। तत्पश्चात कल्याणं करोति संस्था के पदाधिकारीयो ने मुख्य अतिथि महंत प्रेम दास महाराज, विशिष्ट अतिथि कमल किशोर वार्ष्णेय, रघुवर सिंह तोमर, सहित अन्य समाज सेवियों का भगवान श्रीकृष्ण की छवि देकर दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में लाभ लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंच कल्याणं करोति के महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि कल्याणं करोति संस्था के उद्देश्य है कि सामाजिक लोगो के सहयोग से दिव्यांगजनों का सहयोग करना है। जो कि पिछले कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से धर्मवीर अग्रवाल, तरुण सेठ,आर एन भारद्वाज, अनिल अग्रवाल, रामहरि यदुवंशी, पण्डित जगदीश सुपानिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर कल्याणं करोति के माध्यम से लाभार्थियों को 113 ट्राई साइकिल, 32 व्हील चेयर, 53 वैशाखी, नेत्रहीनो के लिए 19 छड़ी, देकर लाभान्वित किया गया। जिसकी समाजसेवियों ने प्रशंसा की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
