हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जीआरपी आगरा कैंट ने शासी गैंग सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। वह फर्जी बीएसएफ कर्मी बनकर यात्रियों को बातों में उलझाता था। इसके बाद उसके साथी सामान चोरी कर लेते थे। आरोपी कब्जे से सोने के आभूषण और नगदी बरामद हुई है। पूछताछ में उसके 4 अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी मिली है। पुलिस अधीक्षक रेलवे, आगरा मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए जीआरपी कैंट थाना की 4 टीमें जुटीं थीं। सोमवार को रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन से शातिर अपराधी शासी गैंग के सरगना बलवान उर्फ रिषी पुत्र वलवीर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से सोने के आभूषण वजन करीब 280 ग्राम और 10150 रुपए कैश बरामद हुए हैं। सोने की अनुमानित कीमत 16.35 लाख रुपए बताई गई है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका 1 संगठित गिरोह है। सभी लोग मिलकर ट्रेनों के एसी कोचों में यात्रा करते हुए चोरी करते हैं। शादी समोराह में जेवरात लेकर यात्रा कर रहे लोग उनके निशाने पर रहते हैं। चोरी से पहले यात्रियों के पास बैठकर उनसे मेलजोल बढाते हैं। स्टेशन आने से पहले जब वह यात्री गेट के पास अपना सामान रख लेते हैं तो आरोपी उन्हें खुद को BSF का जवान बताकर बातों में उलझाए रखता था। अन्य साथी उस यात्री को घेरकर खड़े हो जाते है और यात्री का ध्यान सामान से हटने पर साथी मीनू जो कि बैगों का चेन-ताला ताड़ने में माहिर है, उनके बैगों की खोलकर कीमती सामान आभूषण और नगदी चुरा लेते थे। आरोपी बलवान उर्फ रिषी पुत्र वलवीर निवासी ग्राम मोकरा, थाना महम जिला रोहतक हरियाणा का रहने वाला है। उसकी उम्र 46 वर्ष है। वह हाल में कलानौर त्रिवेणी स्कूल के पीछे शासी मोहल्ला थाना कलानौर जिला रोहतक हरियाणा का रह रहा था। उसने पूछताछ में 4 अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं।जिनमें नाम मीनू पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम भाटोल थाना हांसी जिला हिसार हरियाणा, बच्ची पुत्र दीपचन्द उर्फ दीपा निवासी ऊगालन थाना बास जिला हिसार हरियाणा, मोनू पुत्र कृष्णा निवासी घरावल थाना गोहाना जिला हिसार हरियाणा, प्रवीन कुमार पुत्र रमेश निवासी ग्राम बम्बा थाना महम जिला रोहतक हरियाणा शामिल हैं। ट्रेन में चोरी के मामले में 14 फरवरी 2023 को मोहम्मद रहीश खान निवासी बिल्डिंग नम्बर 9, सरस्वती कास्मोपोलिटन कॉपरेटिव हाऊसिंग सोसाइटी, नवी मुम्बई द्वारा थाना जीआरपी आगरा कैंट पर तहरीर दी गई थी। पीड़ित ने बताया था कि ट्रेन नम्बर 12137 पंजाब मेल से उनके ट्राली बैग में रखे सोने के जेवरात अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिए हैं। चोरी के 3 अन्य शिकायतें भी जीआरपी कैंट में दी गईं थीं। केस दर्ज करने के बाद जीआरपी कैंट की टीम चोरों की तलाश में जुटी थी। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार द्विवेदी, एसआई राजीव कुमार, एसआई बलराम सिंह, एसआई संदीप बाल्यान, कांस्टेबल रामप्रवेश, लोकेश कुमार, कुमरवीर, तिलक नारायण शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
