• Sat. Feb 14th, 2026

आगरा के अपराधी ने नौहझील में गोली मारकर दी जान देने की कोशिश

ByVijay Singhal

Apr 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कस्बा नौहझील में आगरा के अपराधी किस्म के सिरफिरे ने मौसी के घर के बाहर इश्कबाजी के चलते तमंचे से खुद को गोली मारकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से घायल काे आगरा के एसएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया। पुलिस ने अवैध तमंचा रखने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। आगरा की धर्मजीत गढ़ी (थाना शमशाबाद) निवासी हरेंद्र पुत्र अशोक नट मौसी के यहां आया। यहां पर शनिवार को उसने कंधे से नीचे गोली मारकर सुसाइड करने की कोशिश की। खून से लथपथ युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि राया के गांव कौल की रहने वाली मौसी की बेटी से इसके संबंध रहे। पिछले पांच महीने से अपराधी किस्म के युवक के संग रही। पिछले डेढ़ महीने पहले वह गांव लौट आई। तीन दिन पहले उसे नौहझील में मौसी के घर होने की खबर मिलते ही सिरफिरा पहुंच गया। यहां पर न मिलने पर मौसी से राया वाली मौसी की बेटी को बुलाने की जिद करने लगा। बात नहीं बनने से उसने तमंचे से गोली मारकर सुसाइड की कोशिश की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अपराधी किस्म के युवक पर आगरा के थाना शमशाबाद और फतेहाबाद में हत्या आदि के करीब 6 मुकदमे दर्ज हैं। तमंचा बरामद करते हुए थाना नौहझील के एसआई विनोद यादव ने मुकदमा दर्ज कराया है। युवक के मौसेरे भाई महेंद्र ने हरेंद्र द्वारा खुद को गोली मारे जाने की तहरीर दी है। घायल युवक आगरा से वांछित चल रहा है।

तीन-चार दिन से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हरेंद्र कस्बा नौहझील में तीन-चार दिन से अंटी में तमंचा लगाकर घूम रहा था। कुछ युवकों ने उसके पास तमंचा देखा तो उसे न रखने की सलाह भी दी। मगर वह नहीं माना।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.