• Fri. Feb 13th, 2026

नए साल पर आगरा-मथुरा के होटल फुल:1 लाख टूरिस्ट करेंगे ताज का दीदार; 10 लाख लोग करेंगे बांके बिहारी के दर्शन

ByVijay Singhal

Dec 31, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नए साल के सेलिब्रेशन में आगरा और मथुरा के होटल फुल हो चुके हैं। नए साल पर करीब 1 लाख टूरिस्ट आगरा के ताजमहल का दीदार करने वाले हैं। वहीं धार्मिक डेस्टिनेशन मथुरा-वृंदावन में 10 लाख टूरिस्ट के आने की उम्मीद है। ये बांके बिहारी के दर्शन करेंगे।टूरिस्ट नए डेस्टिनेशन पर इसलिए भी पहुंच रहे हैं, क्योंकि 2 साल से कोविड की वजह से सेलिब्रेशन नहीं हो पा रहा था। अगर आप भी यहां जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो होटल बुकिंग ऑनलाइन चेक करके ही निकलें। आगरा में थ्री और फाइव स्टार होटल की बुकिंग फुल हो गई है। रूफ टॉप पर स्पेशल पार्टी होनी हैं। यहां क्रिसमस से ही टूरिस्ट का आना शुरू हो गया है। आगरा में 18 फाइव और थ्री स्टार होटल हैं। इन सभी में 31 दिसंबर और पहली जनवरी के लिए सभी रूम बुक हो चुके हैं। फाइव और थ्री स्टार होटल में कुल मिलाकर 1800 कमरे हैं। सभी होटल में रूम बुक होने की वजह से नए टूरिस्ट मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। होटल एंड टूरिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि नए साल को लेकर टूरिस्ट का अच्छा फ्लो है। होटल्स में इन हाउस गेस्ट के लिए नए साल की पार्टी का इंतजाम किया गया है। इसके लिए दिल्ली, मुंबई के फेमस बैंड को बुलाया गया है। कई फेमस सिंगर को भी परफार्मेंस के बुलाया गया है। जेपी होटल के हरी सुकमार का कहना है कि इन हाउस गेस्ट के लिए न्यू सेलिब्रेशन का इंतजाम किया गया है।

नए साल पर श्रद्धालु वृंदावन और ब्रज के अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए होटल, गेस्ट हाउस संचालक भी पूरी तरह तैयार हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह की मानें, तो ज्यादातर होटल 28 दिसंबर से बुक हैं। कुछ तो 30 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक फुल हैं। इनकी पहले से ही बुकिंग हो चुकी है।

मथुरा-वृंदावन में हैं 500 होटल और गेस्ट हाउस
मथुरा-वृंदावन में हर साल करोड़ों श्रद्धालु भगवान बांके बिहारी के दर्शन के लिए आते हैं। तीर्थ स्थल होने के कारण मथुरा-वृंदावन में होटल और गेस्ट हाउस अच्छी संख्या में हैं। मथुरा-वृंदावन होटल एसोसिएशन की मानें, तो यहां 500 से ज्यादा होटल-गेस्ट हाउस हैं। इसके अलावा कई ट्रस्ट द्वारा बनाए गए स्थान भी हैं, जो एसोसिएशन में नहीं हैं। ये सभी जगह फुल हैं। मतलब मथुरा आ रहे हैं और ठहरने के लिए पहले से कमरा बुक नहीं कराया, तो रुकने की जगह नहीं मिलेगी। चीन सहित अलग-अलग देशों में फैल रहे कोरोना को देखते हुए होटल, गेस्ट हाउस संचालक भी सावधानी बरत रहे हैं। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी अमित जैन ने बताया कि दो साल बाद होटल व्यवसाय नए साल के अवसर पर उभरने के आसार हैं। हालांकि उन्होंने कोरोना की बढ़ती दहशत के कारण आशंका जताई कि कहीं इस बार भी श्रद्धालुओं की संख्या कम न रह जाए। अमित जैन ने बताया कि सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का होटल, गेस्ट हाउस में पालन कराया जाएगा। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर महीने में 2021 में 18 लाख श्रद्धालु आए थे। इस वर्ष यह आंकड़ा 25 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। कोरोना के पीक वर्ष 2020 में भी ब्रज पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 91 लाख 26 हजार 481 रही। इनमें 23 हजार 481 विदेशी श्रद्धालु थे।

2021 में ब्रज आए 3 करोड़ श्रद्धालु
पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2021 में ब्रज पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2 करोड़ 96 लाख 3 हजार 451 रही। लेकिन, इस वर्ष विदेशी श्रद्धालु बहुत कम आए, यानी कुल 636 विदेशी श्रद्धालु ही ब्रज पहुंचे थे। इन श्रद्धालुओं में सबसे ज्यादा संख्या वृंदावन पहुंचने वाले भक्तों की रही। 2021 में 1 करोड़ 30 लाख 46 हजार 242 श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे थे।

7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.