• Thu. Feb 19th, 2026

आगरा मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष की कार्य प्रणाली से खफा होकर भारतीय किसान यूनियन टिकैैत संगठन से दिया इस्तीफा

ByVijay Singhal

Feb 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 3 फरवरी 2024 को मथुरा महानगर के मंडी समिति स्थित कैंप कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के 50 कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश प्रवक्ता आगरा  मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष की कार्य प्रणाली से खफा होकर भारतीय किसान यूनियन टिकैैत संगठन से इस्तीफा दिया ।
सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने एक स्वर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के आगरा मंडल अध्यक्ष श्री राजकुमार तोमर जी में अपनी आस्था व्यक्त की सभी कार्यकर्ताओं ने कहा आज से हम किसान हित में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के आगरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसान हित में किसानों की लड़ाई लड़ेंगे आगरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर जी के निर्देश पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष   सोनवीर चौधरी ने पवन चतुर्वेदी को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का महानगर अध्यक्ष मथुरा नियुक्त किया व मुजाहिद कुरैशी को मथुरा शहर अध्यक्ष फैजान कुरैशी को नगर प्रभारी मथुरा नियुक्त किया।
किसान नेता पवन चतुर्वेदी किसान नेता मुजाहिद कुरैशी किसान नेता फैजान कुरैशी ने संयुक्त रूप से कहा भारतीय किसान यूनियन टिकैैत संगठन में  वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी का उत्पीड़न करते हैं पदाधिकारी को किसान हित मे लड़ाई लड़ने से रोका जाता है संविधान की बात कर कार्यकर्ताओं को धमकाते हैं डराते हैं संगठन से सिर्फ अपने निजी काम निकालते हैं यमुना एक्सप्रेसवे के टोल पर भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के तीन वरिष्ठ नेताओं के नंबर लगे हुए है सारी गाड़ियां इन लोगों की निजी निकलती है कार्यकर्ताओं की कोई गाड़ी नहीं निकलती खतौली से लेकर नोएडा तक यह लोग अपने निजी स्वार्थ में गाड़ियां निकलते हैं किसान हित के लिए कुछ भी नहीं करते धरना प्रदर्शन छोटे कार्यकर्ता करते हैं लेकिन बंद कमरे में सिर्फ तीन नेताओं की मीटिंग अधिकारियों से होती है सिर्फ कार्यकर्ताओं का दुरुपयोग किया जाता है कहां जाता है बिना जिला अध्यक्ष की अनुमति से कोई कार्यक्रम नहीं होगा जिला अध्यक्ष किसान हित की लड़ाई नहीं लड़ते सिर्फ अपने निजी काम देखते हैं
कई बार राष्ट्रीय नेतृत्व को भी अवगत करा दिया गया था लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व ने कोई संज्ञान नहीं लिया जिससे इन नेताओं की मनमानी जनपद में बढ़ गई जिससे तंग आकर 3 दिन से इस्तीफा का दौर चल रहा है आज हमने अपने समर्थकों  के साथ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सदस्यता ग्रहण की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पवन चतुर्वेदी  पूर्व नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी नगर प्रभारी फैजान कुरैशी सलामुद्दीन  युवा नगर अध्यक्ष चिरागुद्दीन कुरैशी नगर उपाध्यक्ष तनवीर कुरेशी सलमान फैसल शकीरा रईस काला मुन्ना जमील वकील कुरैशी चाटो राहुल खालिद शादाब साहिल मोहसिन ओंकार शादाब अंकुर गुलफाम बादल नदीम उदयभान पंडित शाहबाज नंदकिशोर बंन्टा आरिफ असरद रासिद हल्लो इकबाल भाई कल्लू भाई भूरा कुरेशी अनवर कुरैशी बबलू शर्मा आबिद नेताजी राजा पंकज आशीष भगवान सिह अंकित सिंह इकराम कुरैशी कैफ कुरैशी पंडित सार्थक चतुर्वेदी मनोज पुष्पेंद्र सिंह राशिद चौधरी भोला सहित 50 लोगों ने आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सदस्यता ग्रहण की कल दिनांक 4 फरवरी 2024 को महानगर के 100 कार्यकर्ता भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के आगरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन अराजनैैैैतिक की सदस्यता ग्रहण करेंगे
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.