• Wed. Feb 11th, 2026

आगरा मंडल का टिकट चेकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन*

ByVijay Singhal

Jun 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
आगरा मंडल ने टिकट चेकिंग में मई 2024 में कुल 52086 केस दर्ज किये,जिनसे जुर्माना स्वरूप रु. 3.35 करोड़ का राजस्व वसूला गया। यात्रियों को उच्च दर्जे की सेवा देने के लिए संकल्पित आगरा मंडल द्वारा निरंतर सर्वोत्तम प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही रेल राजस्व में वृद्धि हेतु सतत प्रयत्नशील है। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा श्री अमित आनन्द के नेतृत्व में चेकिंग स्टाफ द्वारा आगरा मंडल मे बिना टिकट,अनियमित टिकट धारक, बिना बुक्ड लगेज,आदि  के जरिये न सिर्फ अनधिकृत यात्री  व अनियमित गतिविधियों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है  बल्कि विभिन्न आय स्रोतों से अधिक आय अर्जन हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है ।
 वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमित आनन्द के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग की टिकट चेकिंग टीम द्वारा मई माह में बेहतर प्रदर्शन करते हुए रु. 3.35 करोड़ का राजस्व अर्जन किया गया , ज्ञात हो कि वाणिज्य विभाग की टिकट चेकिंग टीम ने मई 2024 में बिना टिकट 26187 केस पर 1.96 करोड़ रू. , अनियमित टिकट 26886 केस पर 1.38 करोड़ रू., बिना बुक्ड लगेज यात्रा करने वाले 13 केस पर 3115 रु. जुर्माना लगया गया जिनसे कुल 52086 प्रकरण दर्ज किये, जिनसे जुर्माना स्वरूप रु. 3.35 करोड़ का राजस्व वसूल किया गया |यह अर्निग  गत वर्ष-2023 के मई माह की तुलना में 7.30 प्रतिशत अधिक है l
उपरोक्त उपलब्धि को हासिल करने में टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा अथक प्रयास किया गया जिसमें श्री राज कुमार सिंह  टीटीआई आगरा कैंट ,श्री सुरजन सिंह वरिष्ठ टीई ,श्री शिवदेस कुमार सीसीटीसी आगरा कैंट का कार्य सराहनीय रहा |
जनसंपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि भविष्य में भी मंडल द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं आरक्षित/अनारक्षित यात्री गाडि़यों में नियमित रूप से सघन टिकट जाँच कराई जायेगी ताकि बिना टिकट/ अनाधिकृत यात्रियों की यात्रा पर अंकुश लगाया जा सके । सभी यात्रियों से अनुरोध किया जाता है की वैध  टिकट लेकर ही यात्रा करे ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.