हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। हड़ताल के बाद सुचारू हुई शहर की बिजली पर सोमवार को बारिश ने ग्रहण लगा दिया। सुबह से शाम तक बिजली की आवाजाही नहीं रुकी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही बोर्ड के परीक्षार्थियों को तैयारी में व्यवधान पड़ा। विद्युत अफसर फॉल्ट को दुरुस्त करने में बारिश को बाधा बनना बता रहे थे। हालांकि देरशाम तक आपूर्ति सुचारू करने का दावा किया गया। 15 सूत्री मांगों को लेकर तीन दिन तक हड़ताल पर रहे विद्युत कर्मचारियों का दंश जनपद की जनता ने झेला। हड़ताल के चलते बिजली नहीं मिली तो लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। रविवार की शाम लोगों ने बिजली मिलने पर राहत की सांस ली, पर सोमवार को रुक-रुककर हो रही बारिश ने एक बार फिर बिजली की कलई खोलकर रख दी। कैंट बिजलीघर, मसानी बिजलीघर और कृष्णानगर बिजलीघर से पोषित बिजली की आवाजाही लगी रही। लगातार बिजली की आने और जाने से लोगों का परेशानी खड़ी हो गई। कई-कई बार लोगों ने विद्युत अफसरों को फोन किए, पर फोन न उठने पर लोगों में आक्राेश साफ दिखा। एसई शहरी खंड मनोज कुमार ने बताया कि बारिश से विद्युत आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं आया। इतना जरूर है कि शहर में जहां भी फॉल्ट आए, उन्हें दुरुस्त करने में बारिश जरूर बाधा बनी। देरशाम तक एक दो स्थानों को छोड़कर अधिकतर इलाकों की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी। शाम को अचानक शुरू हुई बारिश के कारण एक दो फीडर की बिजली को सही किया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
