• Sat. Feb 14th, 2026

बिहार की घटना के बाद मथुरा में हुई छात्रों के बस्तों की चेकिंग

ByVijay Singhal

Aug 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। बिहार में नर्सरी के छात्र द्वारा गोली चलाए जाने की घटना के बाद जिले के परिषदीय स्कूलों में विशेष निगरानी बरती जा रही है। बृहस्पतिवार को गोवर्धन ब्लॉक के बोरपा परिषदीय विद्यालय में शिक्षकों ने कक्षा पांच के छात्रों के बैग चेक किए। शिक्षक अरविंद सारस्वत ने बताया कि बिहार में नर्सरी के छात्र द्वारा दूसरे छात्र पर गोली चलाए जाने की घटना बेहद गंभीर है। विद्यालय में इस तरह की घटना न हो, इसे लेकर एहतियात बरती जा रही है। बच्चों के बैग चेक किए गए। बच्चों को बिहार की घटना के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें समझाया और बताया गया कि इस तरह की गतिविधियों से उनका भविष्य बर्बाद हो सकता है। बच्चों को शपथ भी दिलाई गई कि वह कभी इस तरह के आपराधिक कृत्य का हिस्सा नहीं बनेंगे। अपनी पढ़ाई लिखाई और कॅरियर को बनाने पर ध्यान देंगे।घटना पर क्या कहते हैं मनोवैज्ञानिक बिहार की घटना पर मनोवैज्ञानिक डॉ. नीतू सिंह ने चिंता जाहिर की। उन्होंने बताया कि कम उम्र में बच्चों में हिंसक प्रवृत्ति जागृत होना सामाजिक दृष्टिकोण से भी गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि बदलता परिवेश, हिंसक फिल्में और परिजनों का व्यवहार बच्चों को आक्रामक बना रहा है। इसलिए ये बेहद जरूरी है कि स्कूल में शिक्षक बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें। बच्चे क्या कर रहे हैं, किस तरह के लोगों से दोस्ती कर रहे हैं। अभिभावक इसकी जानकारी रखें। बच्चों के व्यवहार में परिवर्तन को हल्के में न लें। समय-समय पर बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। बच्चों को अच्छी सीख दें। बच्चों के सामने घर में हिंसक व्यवहार न करें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.