• Sun. Feb 8th, 2026

गोविंद नगर में बालक की मौत के बाद जागा नगर निगम, नाले की कराई सफाई

ByVijay Singhal

Jan 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में 8 फीट गहरे नाले में डूबने से हुई बालक की मौत के बाद नगर निगम के अधिकारी जागे हैं। सोमवार को वर्षों से चौक पड़े नाले की सफाई कराई गई। परिजनों ने नाला बंद कर नाली बनाने की मांग उठाई है। निगम के अधिकारियों ने फिलहाल नाले को स्लैब से ढकने की प्रक्रिया शुरू की है। ताकि अन्य कोई हताहत न हो। दरअसल, 80 फुटा रोड स्थित वार्ड नंबर-39 महाविद्या कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले मोहन वर्मा का 7 वर्षीय बेटा माधव की पिल्ले को बचाने के चक्कर में शनिवार को नाले में डूबने से मौत हो गई थी। इस पर कॉलोनी वालों ने नाले की अनदेखी पर नगर निगम के अधिकारियों पर सवाल खड़े किए थे। साथ ही आक्रोश व्यक्त किया था। मामले में संज्ञान लेकर अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने सोमवार को वर्षों से चौक पड़े नाले की सफाई कराई। साथ ही परिजनों को नाला खत्म कर नाली बनाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया है कि फिलहाल नाले को ढकने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस सप्ताह नाले के ऊपर स्लैब लगा दिया जाएगा। नालों को खत्म करने के लिए लोगों ने किया हंगामा नगर निगम के अधिकारियों के पहुंचने के बाद कॉलोनी वाले एकजुट हो गए। उन्होंने नाले को खत्म करने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया। इसके बाद नाले की सफाई कराई। अधिकारियों ने उन्हें नाला खत्म करने का आश्वासन दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.