• Tue. Feb 10th, 2026

मुख्यमंत्री की फटकार के बाद अधिकारियों की बढ़ी सक्रियता

ByVijay Singhal

Nov 11, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण को लेकर अधिकारियों ने सक्रियता बढ़ा दी है। यह असर हुआ बुधवार को मुख्यमंत्री के सख्त तेवर के बाद। बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के कुछ सेवायतों से गुपचुप वार्ता कर कॉरिडोर निर्माण के पक्ष में माहौल बनाने के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। आने वाले दिनों में कॉरिडोर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने के संकेत मिल रहे हैं। अधिकारी इस बात को अब जान गए हैं कि बिना लोगों के सहयोग से श्रीबांकेबिहारी कॉरिडर समेत कोई भी योजना पूरी नहीं हो सकेगी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे के बाद से ही कॉरिडोर निर्माण की दिशा में प्रदेश सरकार की पहल शुरू हो गई थी। पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की जांच रिपोर्ट में भी इसी दिशा में कई बिंदु भी रखे गए। मंदिर में हर दिन बढ़ रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी सुझाव में कॉरिडोर निर्माण पर सहमति जताई। जांच कमेटी द्वारा प्रदेश सरकार को रिपोर्ट सौंपे एक माह का समय बीतने के बाद भी स्थानीय प्रशासनिक स्तर पर योजना के पक्ष में न तो कोई माहौल बनता दिखा और न ही कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इससे खफा हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वेटरनेरी विश्वविद्यालय में ली अधिकारियों की बैठक में नाराजगी जताते हुए डीएम, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों की क्लास तक लगा डाली। मुख्यमंत्री के तेवर देखने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की धड़कनें तेज हो गईं हैं। इसके लिए प्रशासन के एक अधिकारी ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के कुछ सेवायतों से भी वार्ता कर कॉरिडोर के पक्ष में माहौल बनाने के प्रयास भी किए हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.