• Mon. Mar 30th, 2026

चार्ज लेने के बाद नवागत एसएसपी पहुंचे बांकेबिहारी के द्वार

ByVijay Singhal

Apr 18, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन में बुलंदशहर से स्थानांतरित होकर मथुरा आए नवागत एसएसपी श्लोक कुमार ने बृहस्पतिवार की शाम को चार्ज लिया। इसके बाद वह सबसे पहले बांकेबिहारी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अधीनस्थों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया। मंगलवार की रात को शासन ने एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को आगरा परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया था। बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार को मथुरा पुलिस की कमान सौंपी। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे वह एसएसपी आवास पर पहुंचे। यहां शैलेश कुमार पांडेय ने उन्हें मथुरा एसएसपी का चार्ज सौंपा। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों ने एसएसपी श्लोक सिंह को दुपट्टा ओढ़ाकर प्रसादी भेंट की। इसके बाद अपने आवास पर उन्होंने डीएसपी और थाना प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि वह 2014 बैच के आईपीएस हैं और मूलरूप से बिहार के पटना जिले के रहने वाले हैं। आगरा में बतौर एएसपी के पद पर पहली पोस्टिंग हुई थी। इसके बाद शामली, गाजियाबाद, हमीरपुर, रायबरेली और बुलंदशहर में कार्यरत रहे। बैठक में एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार सिंह, एसपी देहात त्रिगुण बिसेन, एसपी क्राइम अवनीश कुमार मिश्र, सीओ सिटी भूषण वर्मा, सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा, सदर संदीप सिंह, सीओ महावन धर्मेंद्र सिंह चौहान, सीओ छाता आशीष शर्मा मौजूद रहे।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.