• Sat. Feb 14th, 2026

तलाशी के बाद मिला श्रद्धालुओं को बांकेबिहारी मंदिर में प्रवेश

ByVijay Singhal

Dec 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सुरक्षा एजेंसियां 6 दिसंबर को लेकर अलर्ट मोड पर हैं। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है।  दिनभर मंदिर परिसर के बाहर पुलिसकर्मी सतर्क रहे। श्रद्धालुओं को तलाशी के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया गया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर आने-जाने वाले मार्गों पर गाड़ियों की चेकिंग तेज कर दी है। श्रद्धालुओं के बैग व गाड़ी की तलाशी लेने के बाद ही प्रवेश दिया गया। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया। स्थानीय लोगों से किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.