• Thu. Feb 12th, 2026

पं प्रदीप मिश्रा के बाद अब महामंडलेश्वर इंद्रदेव पर छिड़ी जंग, संतों ने किया धर्म युद्ध का एलान

ByVijay Singhal

Aug 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित अक्रूर मंदिर में मंगलवार को धर्म रक्षा संघ एवं रासबिहारी समाज की एक धर्म सभा आयोजित हुई। इसमें वृंदावन के संत-महंत, धर्माचार्य, भागवताचार्य, रासाचार्य, चतुर्वेदी समाज, रामलीला कमेटी, क्षत्रिय समाज एवं ब्रजवासियों ने महामंडलेश्वर इंद्रदेव द्वारा व्यासपीठ पर बैठकर रामलीला में प्रभु श्रीराम और माता सीता का पात्र बनने वाले स्वरूपों पर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का विरोध किया। धर्म सभा की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने की। साधु-संतों, धर्माचार्य एवं रासबिहारी समाज द्वारा सर्वसम्मति से धर्म सभा में पारित किए गए प्रस्ताव में इंद्रदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने, इंद्रदेव को श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से बर्खास्त करवाने, सामाजिक एवं धार्मिक बहिष्कार करने, आवश्यकता पड़ने पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि महामंडलेश्वर इंद्रदेव की हठधर्मिता को देखते हुए संत समाज रासबिहारी समाज, चतुर्वेदी समाज और धर्म रक्षा संघ ने उसके विरुद्ध धर्म युद्ध का एलान कर दिया है, जब तक वह दंड प्रक्रिया को स्वीकार नहीं करेंगे तब तक यह युद्ध समाप्त नहीं होगा। श्रीचतुर्वेदी रामलीला महासभा के अध्यक्ष बैजनाथ चतुर्वेदी ने कहा कि व्यास मंच पर जिस प्रकार की अभद्र टिप्पणी इंद्रदेव द्वारा की गई है वह अक्षम्य अपराध है। रासबिहारी समाज के स्वामी देवकीनंदन महाराज ने भी विचार रखे। धर्म सभा के अध्यक्ष महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज ने कहा कि इंद्रदेव के खिलाफ ब्रजवासियों का विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर महामंडलेश्वर रामस्वरूप दास ब्रह्मचारी महाराज, महंत फूलडोलबिहारी दास महाराज, सनत कुमार दास, महंत मोहनी बिहारी शरण, स्वामी सत्यमित्रानंद, आचार्य बद्रीश, स्वामी हरिवल्लभ ठाकुर, स्वामी देवकीनंदन शर्मा, स्वामी लेखराज शर्मा, स्वामी अवधेश शर्मा, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, अमित भारद्वाज आदि लोग मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.