• Wed. Feb 18th, 2026

घंटों रेकी के बाद मिनटों में बाइक ले उड़े चोर

ByVijay Singhal

May 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली के कृष्णा नगर इलाके की चंद्रलोक कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी एक बाइक को चोर दिनदहाड़े ले गए। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई है। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि चोरों ने पहले काफी समय तक रेकी की। इसके बाद मौका मिलते ही बाइक ले गए। चंद्रलोक कॉलोनी निवासी त्रिलोकचंद ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे घर के बाहर गली में काले रंग की स्प्लेंडर बाइक खड़ी की थी। उसे दो अज्ञात चोर चुरा ले गए। घटना की जानकारी बेटे अमित बिंदल को दी। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखी गई तो पता चला कि सीडी डीलक्स से आए दो बाइक सवार चोर रेकी करने के बाद बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर चोरी कर ले गए है। मामले में पुलिस को तहरीर व फुटेज उपलब्ध करा दिए हैं। इंस्पेक्टर शहर कोतवाली रवि त्यागी के अनुसार अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.