हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की कोतवाली नौहझील में ईंट-भट्ठे पर परिवार के साथ रह रही किशोरी ने गैंगरेप से आहत होकर जान दे दी। घटना के समय परिवार बाहर गया था। किशोरी ने अपने हाथ पर सुसाइड का कारण लिखा है। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। गैंगरेप किया था। युवक ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। वहीं इस मामले में पिता ने दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। इसी से आहत होकर किशोरी ने आत्महत्या की है। किशोरी ने अपने हाथ पर लिखा है कि माता पिता ने उसकी इज्जत की चिंता न कर समझौता किया है। हसनपुर क्षेत्र में एक भट्ठे पर हमीरपुर के लोग मजदूरी करते हैं। दंपति भट्ठे से बाजार गया था। तभी करीब 16 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाजार से दोपहर बाद लौटने पर बेटी को फंदे पर लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। तुरंत किशोरी को डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत बता दिया गया। नौहझील धर्मेंद्र भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। किशोरी ने हाथ पर सुसाइड का कारण लिखा है। पुलिस तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की के हाथ पर लिखे सुसाइड नोट में लिखा है, ”माता पिता ने उसकी इज्जत की चिंता न कर समझौता किया।” हालांकि यह किस संदर्भ में लिखा गया है यह फिलहाल तय नहीं है। सीओ मांट रविकांत पाराशर ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या किशोरी ने जान दी है। लड़की के हाथ पर कुछ लिखा हुआ है। उसकी जांच कराई जाएगी। घरवाले जो भी शिकायत देंगे, उस पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया, अभी पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। इसलिए पीड़ित से ज्यादा पूछताछ नहीं हुई है। न युवकों के नाम सामने आए हैं। पीड़ित से पूछताछ और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मरने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
