हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में करीब 4 माह पूर्व राया क्षेत्र के नाबालिग के साथ गोवर्धन क्षेत्र की बालिका की शादी कराई गई थी। मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने वर व वधू पक्ष के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। बीते 6 मार्च को कस्बा गोवर्धन निवासी विकास चंद्र ने चाइल्ड हेल्पलाइन व जिला प्रोबेशन अधिकारी से शिकायत की। बताया क्षेत्र में नाबालिगों का विवाह कराया जा रहा है। मामले में राया व गोवर्धन पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस कार्रवाई से पूर्व दोनों की शादी हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों से वर व वधू की उम्र का प्रमाणपत्र मांगा, इसमें बालक की उम्र कम निकली। रिपोर्ट में विजयपाल चौधरी, चंद्रपाल सिंह, अतर सिंह, जगदीश, गिर्राज सिंह आदि के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। गोवर्धन थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
