हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। काफी समय बाद अब प्रशासन जाम से मुक्ति के लिए कवायद कर रहा है। सोमवार रात सभी विभागों की बैठक के बाद अधिकारी सड़कों पर उतर आए। सबसे पहले मंडी चौराहा और गोवर्धन चौराहा का निरीक्षण किया। यहां बड़ी संख्या में चौराहा के चारों ओर अतिक्रमण किया गया है। कुछ पक्के निर्माण हैं, तो कुछ अस्थायी निर्माण किया गया है। सभी अतिक्रमण को हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। तीन दिन के बाद कार्रवाई शुरू हो गई। बुधवार को एनएचएआइ के वरिष्ठ अधिकारी भी भ्रमण किया। शहर में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। मुख्य मार्ग से लेकर लिंक रोड पर भी कई-कई घंटे गाड़ियां जाम में फंसी रहती हैं। जाम के कारण लोग परेशान हो गए हैं। जाम से निजात के लिए डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने कई विभागों के साथ सोमवार रात बैठक की। एक जनवरी से हर हाल में जाम से मुक्ति के उपाय करने को कहा। इसके लिए सबसे व्यस्त मंडी चौराहा और गोवर्धन चौराहा मार्ग चौड़ा होगा। यहां से अतिक्रमण हटेगा, ट्रांसफारमर और बिजली के खंभे भी सड़क में बाधा नहीं बनेंगे। लोगों ने अपनी दुकानों के आगे भी पक्का निर्माण करा लिया है। यही नहीं, रोडवेज व निजी बसों के साथ ही ई-रिक्शा और आटो भी आधी सड़क के घेरकर खड़े होते हैं। इसके साथ ही ठेल-ढकेल की संख्या अधिक है। इससे सड़क पूरी अतिक्रमण की चपेट में है और निकलते समय वाहन फंस जाते हैं। नगर निगम ने यहां पर एनाउंसमेंट किया और अतिक्रमण करने वालों को तीन दिन में स्वत उसे हटाने की अपील की। कहा कि यदि वह नहीं हटाएंगे तो फिर अतिक्रमण नगर निगम हटाएगा और उसका पूरा खर्चा अतिक्रमण करने वाले से वसूला जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
