हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में योगा टीचर ने सब कुछ छोड़कर अपने आप को भगवान को अर्पित कर दिया। करवा चौथ पर्व पर योगा टीचर ने कान्हा को पति मानकर व्रत रखा और श्रृंगार भी किया। महिला भक्त ने चांद को अर्घ्य दिया और उसके बाद भगवान रूपी पति को पानी पिलाया जिसके बाद खुद पानी पी कर व्रत तोड़ा। भगवान भोलेनाथ की नगरी की रहने वाली स्नेहा आनंद भगवान कृष्ण की उन भक्तों में से एक हैं जिनकी भक्ति की जितनी चर्चा की जाए उतनी कम है। 30 वर्ष की स्नेहा मूल रूप से बनारस की रहने वाली हैं। संपन्न परिवार में जन्म लेने वाली स्नेहा ने कभी नहीं सोचा था कि वह कभी इस रूप में भी रहेंगी। स्नेहा ने बनारस से इंटर करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी का रुख किया। यहां पहले ग्रेजुएशन किया और फिर एमबीए। पढ़ाई में तेज स्नेहा के 3 भाई हैं तो वह खुद दो बहन हैं। स्नेहा की पढ़ने में रुचि को देखते हुए वह अपने परिवार में सभी की लाडली हैं। स्नेहा आनंद 5 साल पहले भगवान के दर्शन करने वृंदावन आईं। यहां उन्होंने इस्कॉन मंदिर में भगवान के दर्शन किए तो फिर वापस जाने का मन ही नहीं हुआ। हरिद्वार में पतंजलि योग पीठ में 7 वर्ष तक योगा टीचर रहीं स्नेहा ने 40 हजार रुपए महीने की सैलरी छोड़कर वृंदावन में बसने का ही निर्णय लिया और यहीं की बनकर रह गईं। भगवान की भक्ति में डूबी रहने वाली स्नेहा को कोविड काल के बाद अचानक कहीं से भगवान कृष्ण की एक प्रतिमा मिली। उस प्रतिमा से स्नेहा को इतनी मोहब्बत हुई कि नवम्बर 2020 में भगवान कृष्ण से ही शादी कर ली। वृंदावन के वंशीवट पर स्नेहा ने भगवान कृष्ण के साथ 7 फेरे लिए और उनको अपना पति बना लिया। पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिला व्रत रखती हैं। स्नेहा ने भी भगवान कृष्ण के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। देर शाम जब चांद निकला तो वह अपनी गोदी में लेकर भगवान कृष्ण की प्रतिमा को छत पर गई। जहां उन्होंने पहले भगवान कृष्ण को प्रणाम किया इसके बाद चांद को अर्घ्य दिया।
चांद को अर्घ्य देने के बाद स्नेहा ने भगवान कृष्ण की आरती की और फिर उनको जल पिलाया। भगवान को जल और प्रसाद देने के बाद स्नेहा ने खुद जल पिया और करवा चौथ का व्रत तोड़ा। स्नेहा ने भगवान कृष्ण का करवा चौथ पर अलौकिक श्रंगार किया। भगवान कृष्ण को पति मानने वाली स्नेहा आनंद ने बताया कि भगवान कृष्ण से उनका जन्म-जन्म का रिश्ता है। यह रिश्ता तब पूरा हुआ जब वह वृंदावन आईं। भगवान ही एक ऐसे पति हैं जिनसे आत्मा का रिश्ता जुड़ा हुआ है। स्नेहा ने बताया कि उन्हें यह जन्म अंतिम बनाना था इसलिए उन्होंने सोचा कि ठाकुर से अच्छा पति कोई नहीं हो सकता इसीलिए भगवान को पति बना लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes