हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 26 मई 2024 को भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत मथुरा महानगर के बद्री नगर स्थित कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई पंचायत में महिलाओं ने भारतीय किसान यूनियन भानू की सदस्यता ग्रहण की व पेयजल समस्या के समाधान की मांग के लिए 6 जून को मथुरा वृंदावन नगर निगम कार्यालय पर होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई। पंचायत में नग्गो के नेतृत्व में महिलाओं ने भारतीय किसान यूनियन भानू की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय किसान यूनियन भानू की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से खुशनीद सम्मो मुन्नी जुलेश आदि ने भारतीय किसान यूनियन भानू की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय किसान यूनियन भानू के नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी ने मथुरा नगर कमेटी में नग्गो को भारतीय किसान यूनियन भानु महिला प्रकोष्ठ का मथुरा नगर अध्यक्ष नियुक्त किया। महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी महानगर सचिव प्रदीप कुमार नगर अध्यक्ष युवा तनवीर कुरेशी नगर महासचिव असलम कुरैशी महानगर के प्रमुख महासचिव सुनील चौधरी जनसेवक ने नियुक्ति पत्र सोपा।
महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल ने संयुक्त रूप से कहा मथुरा महानगर में भारतीय किसान यूनियन भानू का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है आज मातृ शक्ति ने भारतीय किसान यूनियन भानु की सदस्यता ग्रहण की है सभी नवनियुक्त सदस्यों व पदाधिकारी का भारतीय किसान यूनियन भानु परिवार में हार्दिक स्वागत अभिनंदन धन्यवाद करते हैं दिनांक 6 जून 2024 को मथुरा वृंदावन नगर निगम कार्यालय पर होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारी में जी जान से जुट जाएं मथुरा महानगर में पीने के मीठे पानी की समस्या गंभीर रूप धारण किए हुए हैं मथुरा महानगर की जनता को पीने का पानी नहीं मिलता मथुरा महानगर की जनता अपने पैसे से पीने का पानी खरीदने को मजबूर है या फिर खारे पानी से अपना जीवन ज्ञापन करने को मजबूर है मथुरा वृंदावन नगर निगम तो बन गया लेकिन नगर निगम की कोई सुविधा नहीं है सिर्फ जनता से टैक्स वसूला जा रहा है मथुरा महानगर में पीने के मीठे पानी के लिए एक बहुत बड़ा आंदोलन होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
