हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एसपी कार्यालय के पीछे अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़ने को लेकर उठा विवाद शांत हो गया है। इस संबंध में शुक्रवार को बार एसोसिएशन और जिला प्रशासन के बीच वार्ता हुई। इसमें तय हुआ कि बार एसोसिएशन की अनुमति के बाद अधिवक्ता समतल हुई जमीन पर अपना विधि व्यवसाय कर सकते हैं। इसके साथ पक्के चैंबरों के निर्माण का आश्वासन भी जिला प्रशासन ने दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि 13-14 की रात को एसपी कार्यालय के पीछे बने अधिवक्ताओं के चैंबर को जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया था। अधिवक्ताओं ने सोमवार को आंदोलन किया। मंगलवार को जनरल हाउस में जिला प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया। इस पर प्रशासन ने बृहस्पतिवार की रात जमीन को समतल करा दिया। शुक्रवार को बौहरे कन्हैया लाल सभागार में बार एसोसिएशन पदाधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के मध्य वार्ता हुई। बैठक में जिला प्रशासन की ओर से एडीएम वित्त डॉ. पंकज वर्मा मौजूद रहे। बैठक में तय हुआ कि शनिवार से अधिवक्ता कार्य पर लौटेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
