• Tue. Feb 10th, 2026

अधिवक्ता परिषद ब्रज मथुरा इकाई मातृशक्ति ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित की विचार गोष्ठी

ByVijay Singhal

Mar 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विगत दिवस अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ब्रज मथुरा इकाई के तत्वाधान में  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन मथुरा बार एसोसिएशन मैं बौहरे कन्हैयालाल हाल में स्थित लाइब्रेरी  कक्ष में शुभारम्भ मां भारती पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर वन्देमातरम गान के साथ किया गया। मां भारती के जयघोष उच्चस्वर में महिला अधिवक्ताओं द्वारा किया गया। विशिष्टअतिथि के रूप में, सुश्री सोनिका वर्मा  ACJM 1,श्रीमती छवि कुमारी ACJM 2, श्रीमती निधि पांडेय CJJD 6,श्रीमती महिमा जैन  CJJD 4
सुश्री इशिका सिंह  CJJD 9, सुश्री अफीफा इरफान CJJD 10, स्थाई लोक अदालत की सदस्य कु प्रतिभा शर्मा एडवोकेट दीदी जी उपस्थित रही।बैठक की अध्यक्षता बृज मथुरा इकाई की उपाध्यक्ष श्रीमती बबिता सिंह एडवोकेट ने की एवम बिचार गोष्ठी का कुशल संचालन श्रीमती प्रतिभा सिंह एडवोकेट ADGC (REV.) जी द्वारा किया गया। महिला दिवस विचार गोष्ठी में शामिल महिला अधिवक्ताओ  द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है बताते हुए कहा कि इस दिन का महत्व न्यायिक, सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक क्षेत्र में माहिलाओ के अधिकारों और तरक्की के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के संदर्भ में  साल 2025 में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का विषय Accelerate Action हमें याद दिलाती है कि महिलाओं की प्रगति को तेज करने का समय आ गया है आपने देखा होगा की महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है चाहे विज्ञान हो खेल हो या टेक्नोलॉजी लेकिन फिर भी समाज में अब भी कई चुनौतियां महिलाओं को लेकर बनी है।आदिकाल से ही सनातन “वेदों में भी लिखा है (यत्र नार्यस्तु पूज्यते रमंते तत्र देवता) अर्थात जहां नारी को पूजा जाता है वहा देवता निवास करते हैं । नारी मां बहन पत्नी पुत्री के रूप मै सृष्टि सृष्टि का संचालन करती है।
नारी धैर्य, समर्पण, आत्मविश्वास,सेवा का रूप है ।नारी ना कमजोर थी और न अब कमजोर है।
नारी सशक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि आज नारी जमीन से लेकर आकाश तक हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रहीं हैं ।आज हमारे देश की प्रथम महिला महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू है।
इसलिए आज हम महिला दिवस पर महिलाओं को समान अवसर को सुरक्षा देने का प्रयास करना चाहिए इस महिला दिवस पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करेंगे महिलाओं को शिक्षा रोजगार और आत्मनिर्भरता के अधिक अवसर प्रदान करेंगे और उनके साथ हर कदम पर खड़े रहेंगे।
यह भी अवगत कराया गया की अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद द्वारा सन 2023 में ही अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में महिलाओं को कार्यस्थल पर सभी सुविधाएं प्रदान करने हेतु एवं गरिमामय वातावरण बनाने के लिए प्रस्ताव पास किया था । अधिवक्ता परिषद – ब्रज  के प्रदेश मंत्री श्री चंद्र मोहन अग्रवाल के निर्देश पर  मातृशक्ति के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के संचालन में नेपथ्य से भूमिका अधिवक्ता परिषद मथुरा के यशस्वी अध्यक्ष श्री सूर्यवीर सिंह एडवोकेट एवम शाखा के ऊर्जावान महामंत्री श्री निमेश कुमार गर्ग एडवोकेट एवं मासिक बैठक प्रमुख योगेश कुमार शर्मा की रही। महिला दिवस पर विचार गोष्ठी में निम्न महिला अधिवक्ता शामिल रहीं।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.