हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश की बाट जोह रहे विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म हो रहा है। जिले के अधिकतर महाविद्यालयों में 5 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही रै। 20 जून तक सभी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की वेब पंजीकरण प्रक्रिया 25 मई से आरंभ हो गई थी। इसके साथ ही प्रोफेशनल कोर्सेज में प्रवेश भी आरंभ हो गए थे। परंपरागत स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी इन कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ होने का इंतजार कर रहे थे। अब स्थानीय राजकीय और अनुदानित महाविद्यालयों द्वारा अपने यहां प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो रही है। बीएसए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने बताया कि उनके यहां 5 जून से प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी और परंपरागत पाठ्यक्रम में प्रवेश मिल सकेगा। बीसीए, बीबीए, बीपीईएस जैसे रोजगापरक कोर्सेज में पहले ही प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। केआर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां भी 5 जून से बीए, बीएससी एवं बीकॉम में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। किशोरी रमण कन्या महाविद्यालय में भी 5 जून से प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। प्राचार्या डॉ. लकी गुप्ता ने बताया कि हमारे कॉलेज में प्रवेश लेने की इच्छुक छात्राएं निर्धारित दिन को विवरण पत्रिका खरीद सकती हैं। उनके यहां बीए के साथ एमए में भी प्रवेश लिए जाएंगे। एमए मनोविज्ञान एवं एमए संगीत (गायन) में भी प्रवेश होंगे। ब्रजबिहारी महाविद्यालय कोसीकलां में भी प्रवेश प्रक्रिया 5 जून को ही आरंभ होगी। प्राचार्य डॉ. यशपाल बघेल ने बताया कि उनके यहां बीए, बीकॉम में प्रवेश लिए जाएंगे। विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। राजकीय महाविद्यालय मांट में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हाे चुकी है। प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी वाजपेयी ने बताया कि विवि के वेब पंजीकरण के साथ ही उनके यहां भी प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी विवरण पत्रिका भरकर जमा करा सकते हैं। आरसीए कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रीती जौहरी ने बताया कि उनके यहां 8 जून से प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। बीसीए, बीएससी (सीएस), बीएससी (सांख्यिकी), बीए (इतिहास) के साथ पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा में भी प्रवेश होंगे। आईओपी कॉलेज वृंदावन के प्राचार्य प्रो. पीके सारस्वत ने बताया कि उनके यहां बीए एवं बीकॉम में 20 जून से प्रवेश शुरू हो जाएंगे। डॉ. बीआर आंबेडकर विवि से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को पहले विवि की वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके संबंधित कॉलेज में जाकर आवेदन करना होगा। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए वेब पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
