• Mon. Feb 16th, 2026

बरसाना में राधारानी मंदिर के रास्ते पर व्याप्त है अतिक्रमण, प्रशासन मौन

ByVijay Singhal

Oct 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । बरसाना में जयपुर मंदिर से राधारानी मंदिर तक उद्यान क्षेत्र की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर शिकायत की गई है जिसपर एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए कार्यवाही के आदेश कर दिये हैं, क्षेत्र के उद्यान प्रभारी कुमर सिंह ने कुछ दिन पूर्व एसडीएम को शिकायत करते हुए कहा था कि जयपुर मंदिर से राधारानी के मंदिर तक के मार्ग और उद्यान की जमीन पर ढकेल, रिक्शा, खोखे वालों ने अतिक्रमण कर लिया है। उद्यान प्रभारी द्वारा एसडीएम को भेजे पत्र में कहा गया है कि कई दुकानदार प्लास्टिक की शीट बिछाकर रास्ते में बैठ जाते हैं, इससे मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को मुश्किल होती है, कई बार पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाया भी गया है लेकिन अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि प्रशासनिक कार्यवाही को ही अगले दिन अंगूठा दिखा देते हैं, पत्र पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत और प्रभारी निरीक्षक बरसाना थाना को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिये है । जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार ने उप जिलाधिकारी गोवर्धन को पत्र लिखा है, उन्होंने पत्र में कहा है कि बरसाना में राजकीय उद्यान क्षेत्र बरसाना पर अनाधिकृति अतिक्रमण है जिसे हटाने के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराया जाये, अतिक्रमण के चलते जयपुर मंदिर से श्रीजी राधा रानी मंदिर तक परिक्रमा मार्ग अवरूद्ध रहता है जिसके चलते परिक्रमार्थियों को परेशानी होती है, अतिक्रमण के चलते जाम लग जाता है जिससे परिक्रमार्थियों को परेशानी होती है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.