• Thu. Feb 19th, 2026

गोवर्धन के राधाकुंड पर अहोई अष्टमी मेला, तैयारियों में जुटा प्रशासन

ByVijay Singhal

Oct 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन में संतान प्राप्ति के लिए राधाकुंड में 13 अक्तूबर को अहोई अष्टमी मेला लगेगा। तैयारियों को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक मंगलवार को लोनिवि के गेस्ट हाउस में हुई। मेले से पूर्व कार्तिक नियम सेवा के दौरान हजारों श्रद्धालु राधाकुंड में प्रवास करेंगे।

बैठक में एडीएम अमरेश कुमार, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत, एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी व सीओ अनिल कुमार सिंह ने मेला संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि राधाकुंड में बेरिकेडिंग के साथ ही गहरे पानी में लोगों को जाने से रोकने के लिए पानी के अंदर बल्लियां लगाई जाएंगी। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। यातायात व्यवस्था और पार्किंग आदि की भी उन्होंने जानकारी दी।
ईओ चैतन्य तिवारी ने बताया कि सफाई कार्य के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कुंड के चारों अतिरिक्त लाइट लगाकर सजावट की जा रही है। कुंड पर अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं। एसपी सुरेश चंद रावत ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हु बताया कि इस बार भी कुंड व आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाया जाएगा। परिक्रमा मार्ग में निराश्रित पशुओं को हटाने के निर्देश दिए हैं, जिससे मेले में किसी प्रकार से भगदड़ की स्थिति न बने। एसडीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता, नगर पंचायत चेयरमैन रामफल मुंशी, डॉ. नेहा चौधरी, विष्णु रावत, ओमवीर सिंह, गणेश पहलवान, दान बिहारी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.