हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में दिल्ली गेट निकासा पर एक जर्जर मकान की छत गिरने के बाद प्रशासन बचाव कार्य में जुट गया है। अधिकारियों ने मलबा हटाने और घायलों को बचाने के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में छत के जीर्ण-शीर्ण स्थिति को हादसे का कारण बताया गया है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली गेट निकासा पर हाजी मंगा की पुरानी बिल्डिंग में बने कमरे की छत गिरने से भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए। एडीएम वित्त पंकज कुमार समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। नगर पालिका की जेसीबी समेत अग्निशमन दल की गाड़ी भी पहुंच गई। अधिकारी जर्जर बिल्डिंग को रात्रि में गिराने या सुबह गिराने को लेकर विचार करते रहे। इसके लिए उन्होंने देर रात में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों को बुलाया। जो कि देर 11 बजे तक कोसी नहीं पहुंच सके। मौके पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। इधर प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने की बात कह रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
