हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में संत मलूक दास महाराज की 452वीं जयंती के अवसर पर वंशीवट स्थित मलूकपीठ एवं पानी घाट स्थित श्रीपहाड़ी बाबा भक्तमाली गोशाला में सात अप्रैल को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां एक ओर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया तो वहीं विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिए। मलूक पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज की अध्यक्षता में पानी घाट स्थित श्रीपहाड़ी बाबा भक्तमाली गोशाला में आयोजित श्रीमद्जगदगुरु द्वाराचार्य श्रीमलूकदास महाराज की 452वीं जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत का आना तय है। सात अप्रैल को उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित कार्यक्रम माना जा रहा है। सीएम के आने की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए हैं। रविवार को डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने वृंदावन पहुंचकर तैयारियों को जायजा लिया। आश्रम में तैयारियों को देखा और सुरक्षा के लिहाज से अधीनस्थों को निर्देश दिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
