• Thu. Feb 19th, 2026

प्रशासन ने किया दुकानों और मकानों का सर्वे, प्रभावितों को उचित मुआवजे का भी भरोसा

ByVijay Singhal

Jun 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। कॉरिडोर निर्माण से पहले मंदिर के आसपास के क्षेत्र में दुकानों और भवनों का सर्वे एवं पैमाइश का कार्य मथुरा प्रशासन की टीम द्वारा शुरू किया गया है। राजस्व, निगम समेत प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंदिर के समीप जंगल कट्टी क्षेत्र में पहुंचकर वहां स्थित दुकानों और मकानों की नापजोख की। टीम ने प्रभावित भवनों की स्थिति का आकलन कर दस्तावेज़ों की जांच भी की। स्थानीय निवासी सुरेश चंद्र ने बताया कि उनकी दुकान और मकान का सोमवार को प्रशासन द्वारा सर्वे किया गया। अधिकारियों ने ज़मीन की पैमाइश की और जानकारी दी कि सरकार की ओर से सभी पात्र लोगों को उचित से उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की टीम का व्यवहार सहयोगात्मक रहा और लोगों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना गया। गौरतलब है कि कॉरिडोर को लेकर मथुरा प्रशासन गोस्वामी समाज सहित स्थानीय लोगों से लगातार संवाद बना रहा है ताकि विकास कार्यों को सभी की सहभागिता के साथ आगे बढ़ाया जा सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.