• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बुर्क़े पहन प्रेमिका से मिलने पहुंचा आदित्य, चाल देख महिला सिपाही का ठनका माथा,

ByVijay Singhal

Mar 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा रेलवे स्टेशन पर बुर्के में कौन था। चाल कुछ बदली-बदली थी। शक हुआ तो जीआरपी ने निगरानी शुरू कर दी। वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी को संदिग्ध बुर्के वाली के पीछे लगा दिया गया। स्टेशन पर एक जगह उसके कदम रुके तो महिला पुलिसकर्मी ने उसे टोक दिया। जब महिला पुलिसकर्मी ने बुर्के का पर्दा उठाया, तो उसके होश उड़ गए। पर्दे के पीछे कोई महिला नहीं बल्कि युवक था।
ये मामला मथुरा रेलवे स्टेशन का है। युवक पर प्यार का ऐसा जुनून चढ़ा कि वह आदित्य से शबनम बन गया। जंक्शन पर अपनी प्रेमिका की खोज कर रहे युवक को जीआरपी ने पहचान लिया और इसके बाद प्यार का नशा तो उतरा ही बल्कि प्रेमिका भी रफूचक्कर हो गई। आगे पढ़ें कहां से आया था आदित्य, क्यों पहनना पड़ा उसे बुर्का, जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि आदित्य सर्राफ पुत्र विनोद सर्राफ निवासी ग्राम थाना कोतमा जिला अन्नपुर मध्यप्रदेश शनिवार को मथुरा जंक्शन पर अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। यहां से वह उसके साथ कहीं जाना चाहता था। अन्य दोस्त उसे कहीं देख ना लें इसलिए उसने बुर्का पहन लिया। जैसे ही उसने जंक्शन में प्रवेश किया वहां पर मौजूद एसआई कुलवीर सिंह को शक गया।  जीआरपी के एसआई ने शक की पुष्टि करने के लिए जीआरपी की महिला कर्मी को उसके पीछे भेजा। महिला पुलिसकर्मी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर पीछे चलने के बाद पुलिसकर्मी ने उसे टोकते हुआ रोक लिया। जब उससे बात की तो महिला की बदली अवाज में उसने बात करने का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ा गया। इसके बाद युवक को जीआरपी की टीम थाने में ले आई। यहां उससे पूछताछ की गई, जिसमें पूरा सच खुलकर सामने आ गया। जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सैना ने बताया कि युवक को उसके परिजन के सुपर्द कर दिया गया।

जीआरपी निरीक्षक ने  बताया कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। शुरूआत में उसने अपना नाम शबनम बताया, लेकिन आवाज से उसे पहचान लिया। जंक्शन पर उसकी प्रेमिका नहीं मिली। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक के पकड़े जाने के बाद प्रेमिका वहां से भाग गई।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.