• Tue. Feb 24th, 2026

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने जनपद में डूबने से मृत्यु की घटनाएं से बचाव उपाय बताएं

ByVijay Singhal

Jun 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 14 जून/ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने अवगत कराया है कि विगत दिवसों में देखा गया है की जनपद में डूबने से मृत्यु की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। देखा जा रहा है की बढ़ती गर्मी से राहत पाने हेतु घाटों / तालाबों / पोखरों / नदी आदि में स्नान करने के दौरान बच्चो / किशोर / किशोरियों एवं अन्य व्यक्तियों की मृत्यु डूबने के कारण हो रही हैं। सभी जनपदवासी कुछ बातों पर ध्यान दे। खतरनाक घाटों / तालाबों / गड्डों के किनारे न स्वयं जायें न ही बच्चों को जाने दें। यदि तैरना जानते हो तभी नदियों / तालाबों / घाटों के किनारे जाएँ। डूबते हुए व्यक्ति को धोती, साडी, रस्सी या बांस की सहायता से बचायें तथा तैरना नहीं जानते हों तो पानी में न जाएँ और सहायता के लिए पुकारें। बच्चों को पुल / तालाबों / गड्डों तेज पानी के बहाव में स्नान करने से रोकें। बच्चों को पुल पुलिया / उंचे टीलों से पानी में कूद कर स्नान करने से रोकें। यदि बहुत ही आवश्यक हो तो ही नदी के किनारे जायें, परंतु नदी में उतरते समय गहराई का ध्यान रखें। गाँव / टोले में डूबने की घटना होने पर आस-पास के लोग आपस में एकत्रित होकर ऐसी दुःखद घटना की चर्चा अवश्य करें कि किस कारण से इस तरह की घटना हुई और ऐसा क्या किया जाए कि इस तरह की घटना फिर कभी न हो।
डूबे हुए व्यक्ति को पानी से निकाल कर तत्काल प्राथमिक उपचार दे, जिसमें सबसे पहले देख लें कि डूबे हुए व्यक्ति के मुँह व नाक में कुछ फंसा तो नहीं है यदि है तो उसे निकाले । नाक व मुँह पर उँगलियों के स्पर्श से जांच कर लें कि डूबे हुए व्यक्ति की सांस चल रही कि नहीं। नब्ज की जाँच करने के लिए गले के किनारे के हिस्सों में उँगलियों से छूकर जानकारी प्राप्त करें कि नब्ज चल रही है कि नहीं। नब्ज सॉस का नहीं पता चलने पर डूबे हुए व्यक्ति के मुँह से मुँह लगाकर दो बार भरपूर साँस दें 30 बार छाती के बीच में दबाव दें तथा इस विधि को 3-4 बार दुहराएं ऐसा करने से धड़कन वापस आ सकती है व सांस चलना शुरू हो सकती है। यदि डूबा हुआ व्यक्ति खाँरा / बोल / साँस ले सक्ने कि स्थिति में है तो उसे ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें। बेहोशी आने पर पुनः साँस देने व छाती में दबाव देने की प्रक्रिया शुरू करें। उपरोक्त प्रक्रिया के बाद बचाए गए व्यक्ति को अविलम्ब नजदीकी डॉक्टर अथवा प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पर ले जाएँ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.