हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 01 जून। अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म लघु एव मध्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन, खादी ग्रामोद्योग, हथकरघा एव वस्त्रोद्योग अमित मोहन प्रसाद ने कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यम विभाग की उद्यमियों (एमएसएमई) के रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देने के लिए संचालित उद्यम रजिस्ट्रेशन (यूआरसी) अभियान के तहत संचालित व्यापारियों, कारखाने संचालकों तथा उद्यमियों के साथ बैठक की। यह अभियान 1 जून से 15 जून 2023 तक चलाया जाएगा।
www.udhyamregistration.gov.in पर कोई भी व्योपारी अपना रजिस्ट्रेशन कर इसका लाभ उठा सकता है। जिन लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है उन लोगों को प्रमाण पत्र वितरण किए। अपर मुख्य सचिव ने व्यापारियों के सुझाव तथा समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और आश्वासन दिया कि जो भी समस्याएं हैं उन्हें निस्तारण कराया जायेगा तथा उद्यमों को बढ़ावा देने पर जोर दिया और कहा कि आप सब लोग बड़ चढ़कर जनपद तथा प्रदेश की प्रगति में योगदान दें। बैठक में जिलाधिकारी पुलकित खरे, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
