हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। देश की अग्रणी सामाजिक संस्था आदर्श युवा समिति ,मथुरा की विशेष कार्य परियोजना आदर्श संस्कार शाला मथुरा, द्वारा गरीब निराश्रित , आर्थिक रूप से कमजोर परिवार झुग्गियों झोपड़ियों में रहने वाले परिवार के बच्चों को इक्कट्ठा कर उनके साथ रंग भरी खुशियों और नेह की पोटली बांट कर खुशियों और रंगों के त्यौहार होली के नेह रंगोत्सव 2024 का शुभारंभ किया गया। बच्चों को रंग भरी नेह पोटली में रंग ,गुलाल, पिचकारी, चॉकलेट, टॉफी,मिठाई, बिस्कुट, टॉफी,कुरकुरे, टी शर्ट,कॉपी ,पेन कलर,पेंसिल,मास्क टोपी आदि बांटी गई। विरला मंदिर के लक्ष्मी नगर स्थित संस्था कार्यालय पर 300 झुग्गियों झोपड़ियों में निवास रतपरिवार के लगभग 360 बच्चों को ये नेह रंग भरी पोटली बांटी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली से पधारे वरिष्ठ टीवी पत्रकार डाक्टर आलोक राजा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये आलोक राजा ने कहा कि खुशियों पर सभी का सामान अधिकार है। अगर हम अपनी खुशियों में किसी दूसरे को शामिल कर उनकी जिंदगी में एक छोटी सी मुस्कान ला सकें तो ये हमारे जीवन का परम सौभाग्य होगा।
इस अवसर शिक्षाविद निखिल अग्रवाल ने कहा कि रंग हमें मुस्कराना सिखाते हैं। अगर हम किसी मरझाये चेहरे पर मुस्कान लाकर उसके घर में रंगों की खुशियां बाँट कर उनको मुख्य धारा से जोड़ते हैं यह ईश्वर की सच्ची सेवा है।
इस अवसर बोलते हुए आयुर्वेदाचार्य डाक्टर धनेश अग्रवाल ने कहा असली होली तो तभी है जब छोटा बड़ा सभी एक साथ मिलकर होली का उत्सव मनाए। अतिथियों का स्वागत जितेंद्र अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर आकाश अग्रवाल रहे। महिला सामाजिक कार्यकर्ता और भजन गायिका राधा शर्मा ने अद्भुत फ़ाग होली गायन कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बच्चे राधा कृष्ण का स्वरुप धर कर बड़े अद्भुत लग रहे थे।सभी ने नेह रंगोत्सव का भरपूर आनंद लिया। संस्था द्वारा लगातार 22 मार्च 24 तक मथुरा वृंदावन की झुग्गियों झोपड़ी पर जाकर अंतिम जन परिवार को प्रतिदिन नेह रंग पोटली का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन दीपक गोस्वामी ने किया। इस अवसर गीता सैनी, धर्मवती,मंजू सैनी, सुमन अग्रवाल,सुमन गोस्वामी आदि मुख्य रूप उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला शक्ति की उपस्थिति रही।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
