हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन जिओ हॉटस्टार पर प्रसारित टीवी सीरियल अनुपमा में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री रुपाली गांगुली ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं। गांगुली ने आराध्य बांकेबिहारीजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वद लिया। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार की सुबह करीब दस बजे टीवी सीरियल अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने मंदिर में पहुंचकर आराध्य बांकेबिहारीजी के दर्शन किए। मंदिर सेवायत मोहित गोस्वामी के सान्निध्य में अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजा-अर्चना की और ठाकुरजी के चरण पादुका का भी पूजन किया। इस दौरान मंदिर सेवायतों ने अभिनेत्री रुपाली गांगुली को ठाकरुजी का प्रसादी अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया। रुपाली गांगुली ने कहा वृंदावन में आकर जो आत्मिक शांति उन्हें मिली है, वह किसी दूसरी जगह पर नहीं। ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन की इच्छा लंबे समय से थी जो आज पूरी हुई। रोहित कृष्ण गोस्वामी, भीकचंद्र गोस्वामी मौजूद रहे।
