• Mon. Oct 27th, 2025

साध्वी बन गोवर्धन में घूम रहीं अभिनेत्री नूपुर अलंकार:सड़कों पर लोगों से मांगी भीख, मिले 21 रुपए; कहा-यह मेरी एक दिन की कमाई

ByVijay Singhal

Oct 8, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में नूपुर अलंकार अब कभी गोवर्धन के राधाकृष्ण कुंड पर नजर आती है तो कभी गिरिराज परिक्रमा करती हैं तो कभी गांव बरसाना पहुंच जाती हैं। घर की लक्ष्मी बेटियां’, ‘तंत्र’ और ‘शक्तिमान’ जैसे सीरियलों में काम कर चुकी नूपुर अलंकार इन दिनों गोवर्धन में हैं। लाइट, कैमरा और एक्शन की चकाचौंध से दूर वह साध्वी के वेश में यहां की सड़कों पर घूम रहीं हैं। वह लोगों से भीख मांग कर गुजारा कर रहीं हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने भीख मांगते हुए वीडियो और कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाले हैं। वीडियो में वह नंगे पांव साध्वी के रूप में भटकती नजर आ रहीं हैं। वह भीख में मिले रुपए के बारे में बता रहीं हैं। साध्वी को भीख में 21 रुपए और चावल मिले। वह इनके बारे में बताते हुई नजर आ रहीं हैं। कह रहीं हैं कि यह उनकी एक दिन की कमाई है। अभिनेत्री नूपुर अलंकार पिछले एक सप्ताह से कान्हा की लीला स्थली गोवर्धन में हैं। वह पैदल ही परिक्रमा कर रहीं हैं। वह हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगती नजर आ रहीं हैं। वह भिक्षाटन कर रहीं हैं। नूपुर अपने गुरु शंभू शरण झा के सामवेद ट्रस्ट से जुड़ी हैं। वह ट्रस्ट के उत्थान में अपना योगदान देती रही हैं। अपने गुरु का भगवान के प्रति आस्था देख उनका भी झुकाव अध्यात्म की ओर बढ़ने लगा।बताया जाता है कि लॉकडाउन के समय उनकी मां बीमार हो गईं। आर्थिक हालत ठीक न होने पर नुपूर ने आर्थिक मदद के लिए गुहार लगाई थी। लोगों ने मदद की भी लेकिन इसके बावजूद उनकी मां की जान नहीं बच सकी। इसके बाद उन्हें महसूस हुआ कि जीवन में कुछ भी नहीं है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.