• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा पहुंचीं एक्ट्रेस अनुष्का,बाबा नीम करौली की समाधि स्थल के दर्शन किए

ByVijay Singhal

Jan 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने बेटी के साथ पहली बार मथुरा पहुंचे हैं। उन्होंने बाबा नीम करौली की समाधि स्थल के दर्शन किया। 1 घंटे तक ध्यान लगाया। विराट और अनुष्का यहां करीब डेढ़ घंटे तक रुके। इसके बाद आनंदमयी आश्रम के लिए रवाना हो गए। इस दौरान दोनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। आश्रम के पदाधिकारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि अनुष्का और विराट ने महाराज जी के दर्शन किए। उन्होंने कुटिया में बैठकर ध्यान लगाया। उन्हें प्रसाद के रूप में कंबल भेंट किया गया। साथ ही बाल भोग का प्रसाद भी दिया गया। विराट और अनुष्का के दोपहर तक वृंदावन पहुंचने की संभावना है। वह यहां के एक फाइव स्टार होटल में रुकेंगे। विराट और अनुष्का यहां दोपहर का लंच करेंगे। इसके बाद वह होटल में ही रहेंगे। हालांकि, अभी तक उनके वृंदावन आने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के वृंदावन पहुंचने के प्रोग्राम को बेहद गोपनीय रखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक होटल स्टाफ को सख्त हिदायत है कि इस बारे में किसी से चर्चा न की जाए। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का प्रोग्राम क्या है? इसकी भी जानकारी किसी से शेयर नहीं की गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.