• Thu. Feb 12th, 2026

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के पति अभिनेता धर्मेंद्र ने मनाया बर्थडे, ब्रजवासियों से बोले धर्मेंद्र- राधे-राधे

ByVijay Singhal

Dec 9, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की सांसद और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के पति और सुपर स्टार धर्मेद्र के जन्मदिन पर मथुरा वासियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी। उनके लंबी उम्र की भगवान बांके बिहारी,राधा रानी, यमुना मैया से मनोकामना मांगी। ब्रज वासियों द्वारा दी गई शुभकामनाओं का जवाब धर्मेंद्र ने वीडियो मैसेज जारी कर दिया। धर्मेंद्र ने वीडियो संदेश की शुरुआत राधे-राधे कह कर की। 34 सेकेंड के वीडियो संदेश में धर्मेंद्र ने कहा कि उन्हें पता चला है कि हेमा मालिनी के जरिए मथुरा वासियों ने उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने कहा कि वह मथुरा वासियों से बहुत प्यार करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि सभी बहुत खुश रहें। सेहतमंद रहें और हंसते खेलते रहे। हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र अपनी पत्नी के चुनाव-प्रचार के लिए मथुरा आए थे। यहां उन्होंने जाट बाहुल्य इलाके में हेमा मालिनी के लिए सभा की और ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील की थी। धर्मेंद्र मथुरा में जब चुनाव प्रचार करने 2019 में आए तो उनको देखने वालों की भीड़ लग गई थी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.