• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा महावन तहसील में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर किया घेराव

ByVijay Singhal

Jun 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा महावन आज दिनांक 8 जून 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में  महावन तहसील में बढ़ते जा रहे  भ्रष्टाचार  किसानों के साथ  तहसीलदार द्वारा किए जा रहे अभद्र व्यवहार  के विरोध में तहसील महावन मैं प्रदर्शन कर तहसीलदार महावन विवेक सील के कार्यालय पर गगनभेदी नारेबाजी कर  घेराव किया कार्यकर्ता तहसीलदार के कार्यालय के आगे ही जमीन पर बैठ गए एसडीएम महावन नीलम श्रीवास्तव  के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी किसान नेता राजवीर सिंह नेताजी  ने संयुक्त रूप से कहा तहसील महावन में किसान कार्यालयों के चक्कर काटते नजर आते हैं लेकिन तहसील में किसानों का कोई भी काम बिना सुविधा शुल्क के नहीं होता तहसील के कर्मचारियों ने अपना एक एक प्राइवेट कर्मचारी लगा रखा है जो बगैर सुविधा शुल्क के किसानों का काम नहीं करते तहसीलदार महावन किसानों को संतुष्ट पूर्ण जवाब नहीं देते किसानों से अभद्र व्यवहार करते हैं किसान जब अपने काम के लिए तहसील आते हैं तो उन्हें कर्मचारी इधर से उधर चक्कर लगवा  हैं लेकिन उनका काम नहीं करते इस भीषण गर्मी में किसान तहसील के चक्कर काटते हैं लेकिन तहसील प्रशासन कुंभकरण की  नीद सोए हुए हैं  जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं तहसील कर्मचारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं।
नहीं तो 1 हफ्ते के बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता किसानों के साथ तहसील महावन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी
इस मौके पर मोनू पंडित जी उपेंद्र सिंह प्रभु दयाल सोनू चौधरी लखन चौधरी राजवीर सिंह छेदी सिंह योगेश कुमार फैजान कुरैशी आदि मौजूद थे ।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.