हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में स्कूली वाहनों की फिटनेस की नियमित जांच कराने और चालकों का पुलिस सत्यापन व स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण पत्र चेक करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसे में आरटीओ इसकी सतत निगरानी करें। कलेक्ट्रेट में आयोजित समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विद्यालय प्रबंधक अपने वाहन चालकों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण तथा पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया जाए। जिलाधिकारी ने परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह विद्यालयों से संबद्ध वाहनों की समय-समय पर जांच करें। 15 साल पुराने वाहनों को जब्त करें। डीएम ने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और परिवहन विभाग, चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस कार्ययोजना पर काम करें। चिह्नित ब्लैैक स्पॉट पर दुर्घटनाएं कम करने के लिए कदम उठाएं। उन्होंने निर्धारित गति से तेज वाहन चलाने पर चालान की संख्या बढ़ाने, दुर्घटना बहुल इलाकों को चिह्नित करके सुधारात्मक कदम उठाने को कहा। डीएम ने अनाधिकृत, ओवरलोडिंग, अनफिट एवं अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का ब्योरा तलब किया। कहा कि वाहन चालकों को समय-समय पर जागरूक करें, ताकि हादसों में कमी लाई जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश राजपूत, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
