हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशानुसार व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा श्री अमित आनन्द के निर्देशन मे सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग श्री वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु दिनांक- 09.07.2024 को बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध अछनेरा स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया । जांच के दौरान 46 बिना टिकट यात्रियों से रु-16,925/-, अनाधिकृत यात्रा करने वाले 6 यात्रियों से रु0- 2410/- तथा 18 गंदगी फैलाने वाले यात्रियों से रु 1,800/- सहित कुल 70 यात्रियों से रु0- 21,135/- का जुर्माना वसूल किया गया ।
जांच में श्री गजेन्द्र सिंह मंडल वाणिज्य निरीक्षक, श्री चरण सिंह मुख्य टिकट निरीक्षक/सामान्य/आगरा किला एवं टिकट जांच कर्मचारी मौजूद रहे ।
जनसंपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं । अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाए ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
