• Thu. Feb 12th, 2026

महावन में अवैध आरा मशीनों पर कार्रवाई, बिना वैध लाइसेंस के चल रहीं कई मशीनें

ByVijay Singhal

Dec 12, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कस्बा राया स्थित बलदेव रोड पर एक आरा मशीन पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने मशीन को जब्त कर लिया औऱ अपने साथ ले गई। टीम की इस कार्रवाई से खलबली मची रही। वन विभाग की टीम ने कस्बा राया के बलदेव रोड पर स्थित एक आरा मशीन पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने आरा मशीन संचालक से लाइसेंस दिखाने के लिए कहा तो मशीन संचालक द्वारा दिखाया गया लाइसेंस गांव हवेली के लिए था, लेकिन संचालक ने उसे कस्बा राया में चला रखा था। लाइसेंस को रिन्यू भी नहीं कराया गया था। वन विभाग की टीम ने आरा मशीन को जब्त कर लिया और अपने साथ ले गई। वन विभाग के दरोगा पुनीत शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मशीन का लाइसेंस गांव हवेली पर संचालित करने के लिए था लेकिन इसे राया में चला रखा है। लाइसेंस रिन्यू भी नहीं है और 2017 से इस पर केस चल रहा है। पूर्व में भी इस आरा मशीन पर कार्रवाई की गई थी। बताया गया है कि आरा मशीन में पड़ी लकड़ी व अन्य सामान को जप्त किया गया है साथ ही सुसंगत धाराओं में कार्रवाई भी की गई है वहीं वन विभाग के द्वारा बताया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध पेड़ों का कटान करता है या इस प्रकार के अवैध आरा मशीन चलाता है तो उसके खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.