• Tue. Feb 17th, 2026

घरेलू कलह में तेजाब पीने वाली की उपचार के दौरान मौत

ByVijay Singhal

May 26, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। घरेलू कलह में दो माह पहले तेजाब पीने वाली महिला से शुक्रवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के माता-पिता ने ससुरालियों पर तेजाब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
अनीता उर्फ ओमवती पुत्री रामवीर गौतम निवासी नेरा, बलदेव की शादी 2014 में बलवंत नगर थाना हाईवे क्षेत्र में रहने वाले विक्रम के साथ हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि दो माह पहले अनीता ने तेजाब पी लिया। परिवार में पति व दो बच्चे हैं। पति उपचार करा रहा था। उसे दिखाने के लिए शनिवार को जयपुर जाना था। मगर, इससे पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। इधर, मायके पक्ष का आरोप है ससुरालीजनों द्वारा अनीता को तंग किया जाता था। ससुराल वालों ने उसे जबरन तेजाब पिला दिया। उसकी हालत में काफी सुधार था। उसको दिखाने के लिए जयपुर ले जाने की बात चल रही थी, लेकिन रात में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इंस्पेक्टर हाईवे उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या का मामला है। मायके पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.