हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में 39वें अंतरराज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में अचीवर्स एकेडमी मथुरा ने जेडी स्पोर्ट्स फरीदाबाद को पांच विकेट से हरा दिया। सोमवार को चाहर एकेडमी आगरा और फिरोजाबाद के मध्य मैच खेला जाएगा। हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित मैच कर शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, विवेक चौधरी, अजय गोयंका आदि ने फीता काटकर, टॉस उछालकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। फरीदाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी जेडी स्पोर्ट्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गेंदबाज प्रांजल सिंह ने अपनी घातक गेंदबाजी से तीसरे ओवर में मात्र 10 रन पर 3 विकेट चटकाकर फरीदाबाद की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। मथुरा की टीम के गेंदबाजों ने 19 ओवर में पूरी टीम को 100 रन पर ढेर कर दिया। रुद्र अत्री ने 22, हरजीत चंदेल ने 16 और अतुल पाठक ने 15 रन बनाए। प्रांजल सिंह ने 4, हनी खारी ने 2 तथा आसिफ़ मंसूरी ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, नवनीत अग्रवाल, वीरेंद्र चौधरी, विवेक चौधरी, रोहताश चौधरी, जिब्रान हुसैन, मुकुंद निरंकारी, देवकी नंदन, मयंक प्रताप, अप्पू खान आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
