हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में पति-पत्नी गोली लगने से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने पति को गंभीर हालत में रेफर कर दिया। पति-पत्नी पर गोली मारने का आरोप दामाद के भाई पर है। घटना थाना कोतवाली वृंदावन इलाके के परिक्रमा मार्ग की है। थाना कोतवाली वृंदावन इलाके के श्याम कुटी में अमोल और उनकी पत्नी सुनीता परिवार के साथ रहते है। अमोल ने अपनी बड़ी बेटी चंद्रेश की शादी खुर्रम मांट निवासी भगवान सिंह चौधरी के बेटे कन्हैया से की थी। कन्हैया का छोटा भाई छोटू चंद्रेश की छोटी बहन पूजा से प्यार करने लगा और उससे शादी करना चाहता था। मगर, अमोल और उसके परिवार ने इसके लिए मना कर दिया। जिससे गुस्सा होकर गुरुवार शाम छोटू ने अमोल और सुनीता को गोली मार दी। जिसके बाद भाग गया। अमोल ने छोटू द्वारा लगातार परेशान किए जाने से पूजा की शादी तय कर दी और 22 फरवरी को उसकी शादी करने जा रहे थे। छोटू को जब यह बात पता चली तो वह अमोल के पास आया और झगड़ा करने लगा। अमोल की बड़ी बेटी ने बताया कि छोटू आया और उसने मम्मी- पापा को गोली मार दी। अमोल की बेटी पिछले 2 महीने से मायके में रह रही है। बताया गया कि चंद्रेश के ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। पति- पत्नी में तकरार बढ़ती जा रही थी। जिससे तंग आकर अमोल बेटी को घर ले आया। बड़ी बेटी को परेशान रखने की वजह से ही अमोल छोटी बेटी पूजा की शादी छोटू से नहीं करना चाहता था। वहीं, चंद्रेश भी पूजा की शादी देवर के साथ कराने के पक्ष में नहीं थी। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि अमोल को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया है। जबकि सुनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। छोटू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बना दी गई हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
