हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। एडीजे विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट रामकिशोर यादव की अदालत ने दोषी करार दिया है। पांच अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी। मुकदमा थाना जमुनापार में दर्ज है। क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के घर में किराए पर रहने वाले विराज निवासी जयपुर ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। 15 जुलाई 23 को विराज किशोरी को बहला फुसलाकर दिल्ली ले गया। किशोरी के पिता ने विराज के खिलाफ जमुनापार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। विराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया था। चिकित्सीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। कोर्ट ने साक्ष्यों व गवाही के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
