• Sun. Feb 22nd, 2026

किन्नरों में मारपीट,8-10 साथियों के साथ लाठी-डंडों से किया, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

ByVijay Singhal

Sep 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में किन्नर समाज से जुड़ा एक विवाद सामने आया है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली सोनम चौहान किन्नर ने जनकपुरी निवासी आकांक्षा किन्नर उर्फ अजय पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सोनम ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आकांक्षा लंबे समय से उन्हें परेशान कर रही है। आकांक्षा अपने साथियों के साथ गाली-गलौज और धमकी देती रहती है। 31 अगस्त की शाम को सोनम जब बृजवासी सेंट्रम से खाना लेकर लौट रही थीं। नए बस स्टैंड के पास आकांक्षा अपने 8-10 साथियों के साथ आ गई। सभी ने मिलकर सोनम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सोनम घायल हो गईं। घटना के बाद सोनम थाने पहुंचीं। पुलिस ने न तो उनकी शिकायत दर्ज की और न ही मेडिकल कराया। इसके बाद सोनम ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। सोनम का कहना है कि उनकी जान को खतरा है। जल्द कार्रवाई की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.