हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में घर में घुसकर एक वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने पिता को बचाने आए पुत्र को भी पीटकर घायल कर दिया। परिजन ने आरोपियों और उनके 10-15 साथियों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले को अभी संदिग्ध मान रही है। लालाराम मार्ग पर दानिश पुत्र हनीफ का रिहान की कोहनी में बाइक टकराने से विवाद हो गया। इस बात पर दानिश के चचेरे भाई समीर ने रिहान के साथ गाली गलौज कर दी। शनिवार को एक बार फिर इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। आरोप है कि आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ मोहम्मद उमर (60) के घर आए और की लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। घायल को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जब पिता को बचाने उनका पुत्र सोनू आया तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस ने मृतक के पुत्र सोनू की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। मामला संदिग्ध होने के कारण शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। फरियादी के आरोप पर पुलिस शाकिर और उसके दोनाें पुत्रों रिहान व सलमान से पूछताछ कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
