• Tue. Feb 24th, 2026

बयान लेने गई पुलिस के साथ आरोपी ने की अभद्रता

ByVijay Singhal

Aug 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दहेज उत्पीड़न के आरोप में बयान लेने गई कोतवाली पुलिस के साथ आरोपी ने अभद्रता कर दी। इसके बाद पुलिस उसे उठाकर थाने ले गई। पड़ोसी व व्यापारी इसका विरोध करने लगे और थाने का घेराव कर दिया। हालांकि सच्चाई का पता लगने के बाद व्यापारी वापस लौट गए। अंबाखार मोहल्ले में एसएसबी स्कूल के सामने रहने वाले यशोवर्धन पर दहेज उत्पीड़न का केस चल रहा है। सोमवार को पुलिस बयान लेने के लिए उनके घर गई थी। घर पर वह पुलिस के साथ अभद्रता करने लगे। इस पर पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई। सीओ आशना चौधरी ने बताया कि पुलिस के साथ अभद्रता करने पर आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.